{"_id":"57eeb71f4f1c1b87075740d4","slug":"court-in-two-cases-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता का उत्पीड़न करने और पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम नंगला राई निवासी एक विवाहिता ने अदालत के माध्यम से कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह गांव गढ़ी सुल्ताननगर बुराड़ी दिल्ली निवासी अल्ताफ के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करते थे। उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी।
न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने पति अलताफ के अलावा सलीम, तसलीम, आरिफ, आदिल, सीना, नन्हा तथा शारूण निवासी बुराड़ी दिल्ली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, कस्बा कैराना की घोसाचुंगी निवासी एक विवाहिता ने भी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। उसका निकाह साढे़ तीन साल पूर्व कैराना निवासी परवेज के साथ हुआ था। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करते थे।
पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप भी था। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति परवेज सहित सालीम, जाहिद, शमीम और सावेज निवासी घोसा चुंगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।