फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Communal conflict in sugarcane breaking dispute

गन्ना तोड़ने के विवाद में सांप्रदायिक संघर्ष

Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 05 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Communal conflict in sugarcane breaking dispute
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। खेत से गन्ना तोड़ने के विवाद में गांव सुन्ना में दो संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव में सांप्रदायिक टकराव होने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी यूसुफ पक्ष की एक महिला ने मंगलवार सुबह गांव के ही सागर के खेत से गन्ना तोड़ लिया था। सागर ने इसकी शिकायत यूसुफ के घर पर पहुंचकर की। आरोप है कि यूसुफ पक्ष के लोगों ने सागर के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस पर हंगामा हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर सागर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उस समय जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सायंकाल करीब साढ़े चार बजे सागर किसी कार्य से यूसुफ के घर की तरफ निकल कर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यूसुफ पक्ष के लोगों ने सागर को घेरकर मारपीट प्रारंभ कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले तथा पथराव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गोलियां भी चलाई। संघर्ष में एक पक्ष से शमीम और यूसुफ तथा दूसरे पक्ष से सागर और राहुल आदि लोग घायल हो गए।

गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच गोलीबारी की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कांधला थाना पुलिस के साथ ही शामली सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। घायलों को कांधला
स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। वहां से शमीम और यूसुफ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सागर और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे सुन्ना गांव
कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना में दो समुदाय के लोगों में हुए टकराव के बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, घायल यूसुफ और शमीम को मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात तक घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उधर, देर रात मामले में एक पक्ष से सत्तार पुत्र शहीदू ने दूसरे पक्ष के विक्की पुत्र संजय,  सागर पुत्र बिरजू, राहुल और काला पुत्र मांगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


 गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
गांव सुन्ना में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष होने के बाद एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह देर शाम तक गांव में मौजूद रहे तथा लोगों को समझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed