फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chhedchhad ka matter

छेड़छाड़ के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पकड़ा

Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 26 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
chhedchhad ka matter
छेड़छाड़ का केस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शामली के कैराना में पुलिस ने तहसील गेट से छेड़छाड़ करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन लोगों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। दो आरोपी फरार बताए गए।
विज्ञापन


मामला मंगलवार का है। छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर  पुलिस तहसील गेट  पर पहुंची। पुलिस ने वहां से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह निवासी ग्राम डोकपुरा (झिंझाना) तथा आजम निवासी कैराना पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। मामला हाई प्रोफाइल होने पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया। इनके अलावा भूरा गांव निवासी परवीन और मोनू को भी छेड़छाड़ का ही आरोपी बनाया गया है। परवीन और मोनू की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, चर्चा यह भी है कि कस्बे के एक मोहल्ले में मकान में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया। वहीं से इन्हें पकड़ा गया था। वहां से पुलिस ने तीन युवतियांे को भी  पकड़ा था। पुलिस ने युवतियों को बगैर कार्रवाई के हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है। एसआे कैराना एपी भारद्वाज ने बताया कि इनको छेड़छाड़ करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed