फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chen was heavy on the female punch Snacron

चेन स्नेचरों पर भारी पड़ा नारी का मुक्का

Sat, 24 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chen was heavy on the female punch Snacron
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सरेबाजार चेन लूटकर भाग रहा एक लुटेरा महिला के हौसले के आगे पस्त हो गया। महिला ने लुटेरे को दौड़कर पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। महिला की हिम्मत को देख वहां मौजूद लोग भी आगे आए और आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


शनिवार को गांव गोहरनी निवासी सरोज नगर में एक अस्पताल में बाइक से पुत्र के साथ दवाई लेने के लिए आई हुई थी। सुबह साढ़े नौ बजे अपने गांव में जा रही थी। जैसे ही वह माजरा रोड के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से पीछे बैठे युवक ने महिला के गले में पड़ी चैन में झपट्टा मारकर चेन छीन ली। 
विज्ञापन


पहले तो महिला कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन थोड़ी देर ही हिम्मत दिखाते हुए महिला ने बाइक के पीछे दौड़कर एक लुटेरे को पकड़ लिया। जिससे वह नीचे गिर गया,     जबकि दूसरा फरार हो गया। फिर क्या था महिला ने उसकी धुनाई शुरू कर दी, इस दौरान लुटेरे ने महिला के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर चुपचाप खड़ी भीड़ के  बीच हिम्मत जगी और तब पब्लिक ने चेन लुटेरे को दबोच लिया। उसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और पब्लिक से घटना की जानकारी ली, जिसके बाद उसको पब्लिक को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed