फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checkpost on the loot in the name of recovery

चेकपोस्ट पर वसूली के नाम पर लूट

Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Checkpost on the loot in the name of recovery
- फोटो : अमर उजाला
झिंझाना। करनाल से ट्रक में पशुओं को    लेकर आ रहे युवक के साथ पशु चेक पोस्ट के ठेकेदार के कर्मियों    ने मारपीट कर रुपये लूटने का     प्रयास किया। जिस पर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट का प्रयास का मुकदमा    दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मंगलवार  को थाना झिंझाना पहुंचे सुरेंद्र निवासी गांव पहाडपुरा मेरठ ने थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया कि वह करनाल हरियाणा से ट्रक में एक भैंस लेकर अपने गांव जा रहा था। झिंझाना के बिडौली स्थित पशु चैक पोस्ट पर तैनात कर्मियों रहीस निवासी व जसमेंदर निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा नामजद दोनों कर्मियों को पकड़ने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि चेकपोस्ट का ठेका नौशाद टपराना व बोबी फतेहपुर के नाम र्है। उनके कहने पर मारपीट की गई है। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने ताया कि नामजदों की
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश की जा रही है।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 
थानाभवन। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में चालीस वाहनों का    चालान काटा गया। जबकि एक दर्जन गाड़ियों के हूटर उतारवाए   गए। जिनसे 15000 रुपये की   वसूली की गई।

दो गायों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा  
थानाभवन। वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकप गाड़ी से पुलिस ने अवैध    रूप से ले जायी जा रही दो गायों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर   लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए है।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए शामली की ओर से आ रही    एक पिकप गाड़ी को रोक लिया। पिकप गाड़ी की चेकिंग में गाड़ी से एक युवक के पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस    ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।


पकड़े गए युवक विकास पुत्र जगमाल निवासी परासोली थाना शाहपुर बताया ने शामली निवासी फरीद ने    दो गाय जलालाबाद तक छोड़कर आने को भेजा था। फरीद पीछे बाइक पर   आ रहा है, लेकिन फरीद के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने विकास व फरीद के नाम मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी विकास को जेल भेज दिया। पुलिस ने   गाय व पिकप गाड़ी को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed