फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CHC pravhari ke room mein todfod

सीएचसी प्रभारी के कक्ष में तोड़फोड़

Fri, 17 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कर डाली।  रोजाना की भांति शामली अस्पताल प्रभारी डॉ. जगमोहन का कक्ष शाम के समय चपरासी ने बंद कर दिया और अस्पताल बंद होने के बाद सभी चली गए।
विज्ञापन


आरोप है कि रात्रि में अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में चिकित्सा प्रभारी के कमरे का जाली वाला गेट तोड़ा और उसके बाद ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सुबह अस्पताल खुलने के बाद डॉ. जगमोहन को इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल में पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए अस्पताल के स्टाफ से बात की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। उधर, डॉ. जगमोहन का कहना है कि कुछ   लोग कई दिनों से परेशान कर रहे हैं, उन्हीं लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed