{"_id":"5900e70d4f1c1bb526c0cb51","slug":"caught-ration-rice-for-black-marketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन का चावल पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन का चावल पकड़ा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। गरीबों में वितरण के लिए मंगाया गया राशन का चावल कालाबाजारी कर बेचने का मामला सामने आया है। एसडीएम ऊन और पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान चावल की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि उक्त चावल राशन डीलर का है, जिसे वह झिंझाना क्षेत्र में एक डेरे पर ले जा रहा था।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार कर्म सिंह और झिंझाना थाना पुलिस मेरठ करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। उसमें सरकारी सस्ते गल्ले पर वितरण होने वाले चावल की 77 बोरियां लदी हुई थीं। ट्रैक्टर ट्राली के चालक सुमित से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उक्त चावल दथेडा गांव के राशन डीलर का है, जिसे बिट्टू के डेरे पर ले जाकर बोरियां बदलने के बाद किसी स्थान पर पहुंचाना था।
एसडीएम ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को मौके पर बुलाकर उक्त चावल की जांच कराई गई, जिसमें यह पुष्टि हो गई कि चावल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है। चावल की बोरियां झिंझाना में स्थित खाद्य एवं विपणन विभाग के गोदाम में रखवा दिया गया है तथा ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी गई है। चालक को पुलिस कस्टडी में दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि चालक सुमित के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच पूरी करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।