मुठभेड़: पैर में गोली लगने से पशु चोर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार
Shamli News : शामली में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसके तीन साथी मौके से भागने में सफल हो गए।
विस्तार
शामली में कांधला थाना क्षेत्र के भारसी मार्ग पर माइनर मोड़ के निकट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड में गोली लगने से एक पशु चोरी का आरोपी घायल हो गया जबकि, तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
बुधवार की देर रात पुलिस का मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुढाना की ओर से पिकअप में सवार कुछ बदमाश चोरी के पशु लेकर पानीपत बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह, एसओजी टीम, कैराना पुलिस ने भारसी मोड माइनर के निकट कांधला की ओर जाने वाले मार्ग पर पिकअप में सवार बदमाशों को रोक लिया। इस दौरान पलिस टीम और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।
यह भी पढ़ें: एलानिया मर्डर: बेटियों के सामने पिता की हत्या, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, स्वीमिंग पूल का खौफनाक सीन CCTV में कैद
वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि, तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पशु चोरी के आरोपी ने अपना नाम गुलजार निवासी न्याजू पूरा जनपद मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने पिकअप सहित मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी अभिषेक कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है