फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Youth with mental illness hanged himself, wife battling cancer, treatment was ongoing in Sendri,

कोरबा: पत्नी को कैंसर और खुद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सेंदरी में चल रहा था इलाज

Thu, 29 Oct 2026 06:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

पथरीपारा में 40 से 45 वर्षीय संतोष की मौत का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, मृतक का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज चल रहा था और परिवार पत्नी के कैंसर उपचार के खर्च से भी जूझ रहा था।

विज्ञापन
Korba: Youth with mental illness hanged himself, wife battling cancer, treatment was ongoing in Sendri,
संबंधित थाना का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पथरीपारा में संतोष नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जांच में पाया गया कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मार्च महीने में उसे सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भी भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं उसकी पत्नी भी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पत्नी के इलाज में लगातार खर्च होने से परिवार आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्नी के कैंसर के इलाज और अपनी मानसिक बीमारी के चलते संतोष काफी तनाव में रहता था। पारिवारिक परेशानियों ने उसे अंदर से तोड़ दिया था। इसी मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि संतोष मिलनसार व्यक्ति था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह काफी परेशान और चुपचाप रहने लगा था।


वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पारिवारिक और आर्थिक पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed