फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car robbery

कार लूट ले गए बदमाश

Sun, 02 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Car robbery
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पानीपत से लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए दो बदमाशों ने गांव मन्नामाजरा के पास ड्राइवर को बेहोश कर इनोवा कार लूट ली। बदमाश ड्राइवर को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे डालकर फरार हो गए। ड्राइवर कार मालिक के साथ कोतवाली पहुंचा घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


पानीपत निवासी कृष्ण कुमार पानीपत के ही दिनेश कुमार की गाड़ी पर ड्राइवर है। रविवार सुबह वह इनोवा कार लेकर मुजफ्फरनगर से दिनेश के रिश्तेदार को लेेेेने के लिए पानीपत से चला। जब वह पानीपत में बवेल नाका के पास पहुंचा तो दो युवकों ने शामली जाने के लिए कार में लिफ्ट ले ली। ड्राइवर के अनुसार जैसे ही वह मन्नामाजरा के पास पहुंचा तो एक बदमाश ने शौच जाने का बहाना कर कार रुकवा ली। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद लौटे बदमाश ने ड्राइवर से हाथ धोने के लिए पानी मांगा। ड्राइवर ने गेट खोलकर उसके हाथ धुलवाने शुरू किए। इसी बीच चालक के बराबर की सीट पर बैठे दूसरे बदमाश ने उसके चेहरे पर नशीला स्प्रे डाल दिया। जिसके बाद कृष्ण कुमार बेहोश हो गया। बदमाश ड्राइवर को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे डालकर मौके से कार लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर के बाद होश में आने पर कृष्ण कुमार ने राहगीर से मोबाइल लेकर कार मालिक दिनेश को सूचना दी। जिसके बाद दिनेश तथा अन्य लोग कृष्णकुमार को लेकर कोतवाली में पहुंचे तथा सारी बात बताई। पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। उधर, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed