फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car bugs in car bunker

चारपाई में कार टकराने पर बवाल

Tue, 27 Jun 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car bugs in car bunker
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी/शामली। गांव कैड़ी में चारपाई में कार की टक्कर लगने को लेकर बखेड़ा हो गया। कार सवार युवकों की पिटाई कर दी गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जिसके बाद लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


गांव कैड़ी में सोमवार शाम करीब सवा छह बजे इकराम, उनका भाई अंसार और बेटी साजिया घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के टीकाराम पाल के यहां से चार युवक कार से आ रहे थे। जिनमें एक टीकाराम का भतीजा निखिल और उसके दोस्त ठाकुर बिरादरी से सन्नी व रजत तथा उनका रिश्तेदार था।
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। कार की साइड चारपाई में लग गई। इसको लेकर विवाद हो गया और गाली गलौज होने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि इकराम पक्ष के लोगों ने इकट्ठा होकर कार सवार युवकों की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर ठाकुर बिरादरी के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट हो गई। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर बाबरी थानाध्यक्ष समय सिंह पुलिस बल साथ लेकर गांव में पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। तब तक कार सवार चारों युवक मौके से जा चुके थे।

 

घटना में इकराम का पड़ोसी कल्लू पुत्र शकील घायल हो गया। उसको चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते दोनों ही पक्षों के घरों के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात तक बाबरी थानाध्यक्ष मौके पर रहे। वहीं, बाद में उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही दोनों पक्षों के ग्रामीणों को शांति से रहने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष बाबरी का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed