फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   byke chor pakde

शातिर बाइक चोर पकड़े गए

Fri, 02 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
byke chor pakde
शामली कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
शामली के  गांव बलवा के मानव रहित रेलवे फाटक से पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्ज से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर सुशील कुमार, एसआई विनीत मलिक को बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की तीन युवक बाइक लेकर बलवा के जंगल में घूम रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने मानव रहित रेलवे फाटक के पास से तीनों को पकड़ लिया। तीनों ने अपने नाम मोहित, रघुनंदन, सन्नी निवासी खानपुर कला बताए। तीनों के पास मिलीं बाइकाें के संबंध में पूछताछ की गई तो युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ में बताया कि तीनों बाइक अलग-अलग जगह से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन


तीनों बाइकों को बेचने के लिए बुढ़ाना जा रहे थे। बताया जाता है कि पकड़े गए तीनों बाइक चोर शातिर हैं और पलक झपकते ही बाइक साफ कर देते हैं। इनके पास से मिली तीन बाइकों में से तीनों के चेसिस नंबर अपठित मिले, यानि की शातिरों के द्वारा तीनों के चेसिस नंबर मिटाए गए थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed