{"_id":"5913629c4f1c1b1157852712","slug":"buffaloes-steal-the-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी कर ले जाते दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चोरी कर ले जाते दो पकड़े
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
arresting
कांधला। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा से चोरी कर लाई गई भैंस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।
मंगलवार रात कांधला थाना पुलिस क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में मुरली मनोहर इंटर कालेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यमुना नदी के रास्ते दो युवक एक भैंस को पैदल ही लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो दोनों युवक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
पकड़े गए आरोपी सुनील पुत्र राजपाल सैनी और अमन पुत्र इंद्र निवासी मतरौली थाना बापौली (पानीपत) के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त भैंस को हरियाणा के जिला पानीपत जिले में बापौली क्षेत्र के गांव बेगमपुर ताहरपुर निवासी रणसिंह पुत्र रणजीत के घर से चोरी करके लाए हैं। बताया कि उन्हें बाइक रखने का शौक है।
विज्ञापन
बाइक खरीदने के लिए ही उन्होंने भैंस चोरी की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी है। पुलिस का दावा है कि उक्त दोनों युवक पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।