{"_id":"5bfbb91e4d2c60f37cc009d8c19f0336","slug":"breaking-seminary-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे का ताला तोड़कर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे का ताला तोड़कर चोरी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। मदरसे के ताले तोड़कर वहां रखी हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। मदरसे के प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला डेयरी चौक स्थित मदरसा जामिअतुस सालिहातुत में रविवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 33 हजार रुपये, बच्चों की किताबें कपड़े, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सोमवार सुबह लगा जब प्रबंधक तैयब मदरसे का मुख्य दरवाजा खोलने पर लगा।
प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में चोर लगातार वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सुरक्षा के दावे तो कर रही है, लेकिन अभी तक एक मामले का भी खुलासा नहीं हुआ है।
स्टांप विक्रेता के घर से जेवर-नगदी चोरी
कैराना। गांव गंदराऊ निवासी मेहताब तहसील में स्टांप विक्रेता है। उसने खुरगान रोड स्थित मोहल्ला खैलकलां में मकान बना रखा है। रविवार को तहसील की छुट्टी होने के कारण मेहताब मकान के ताले लगाकर बच्चों व पत्नी के साथ अपने गांव गंदराऊ चला गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लौटा, तो मकान के अंदर के कमरों के तालों के कुंडे कटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉकर व दीवार में बनी एक बड़ी अलमारी के नीचे गुप्त लॉकर का ताला तोड़ कर 65 हजार की नगदी, जेवरात, एलसीडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने अलमारी में रखे 50 स्टांप भी चोरी कर लिए।