फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Breaking Barrier peppered truck driver fled

बैरियर तोड़कर भागे ट्रक चालक की जमकर धुनाई

Fri, 02 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 02 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Breaking Barrier peppered truck driver fled
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। हरियाणा की सीमा में मंगलौरा चौकी का बैरियर को तोड़कर भागे ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा करते हुए केरटू के पास दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद ट्रक चालक को पुलिस मंगलौरा चौकी पर ले गई। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। करनाल की ओर से मैगी के कार्टून से लदा ट्रक यूपी की तरफ आ रहा था। यमुना नदी किनारे हरियाणा सीमा में करनाल जिले की मंगलौरा पुलिस चौकी है। वहां पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के लिए ट्रक को रोकना चाहा, तो चालक ने तेज गति में ट्रक दौड़ा दिया और बैरियर को तोड़ता हुआ यूपी की सीमा की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन


टूटा हुआ बैरियर भी ट्रक में फंसा रह गया। इसके चलते मंगलौरा और बिडौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद केरटू में ट्रक रुकवा लिया। गुस्साए पुलिसकर्मियों ने चालक को खूब पीटा। इसके बाद ट्रक और चालक को पुलिस हरियाणा सीमा में मंगलौरा चौकी पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की चेकपोस्ट के इंचार्ज दरोगा रामहेर ने बताया कि ट्रक चालक का नाम राजीव है जो नूडल्स लेकर सितारगंज जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed