फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bike riders firing

बाइक सवारों ने सरेआम बरसाईं गोलियां

Wed, 18 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 18 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
bike riders firing
शामली नर्सिंगहोम में भर्ती घायल युवक से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में  पीने के दौरान हुए विवाद में बाइक सवार कुछ युवकों ने अंधाधुध गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में  सिपाही सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाडे़ हुई गोलीबारी से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी शामली सहित एएसपी, सीओ सिटी, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बा एलम में बुधवार दोपहर बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने शराब के नशे में बस स्टैंड पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर सनसनी फैला     दी । थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार को एलम निवासी सिपाही पवन सिंह अपने पड़ोसी सनोज के साथ बस स्टैंड पर रमेश की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रमेश की दुकान पर गांव टीकरी निवासी बाइक सवार तीन युवक भी वहां आकर शराब पीने लगे। शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद  के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव चले गए। करीब एक घंटे बाद तीनों युवक दोबारा से अपने कई अन्य साथियों के साथ बाइक से रमेश की दुकान पर पहुंचे।
उन्होंने पवन और सनोज को निशाना बनाते हुए तमंचों से गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी के दौरान दुकान से समोसा खरीद रहे कपिल को भी गोली लगी । दिनदहाडे़ बाइक सवार युवकों के द्वारा गोलीबारी किए जाने से हड़कंप मच गया। 
सूचना पर एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा सहित थाना प्रभारी साहब सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मौके से जगपाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। घायल तीनों लोगों को शामली ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल सिपाही पवन गाजियाबाद में तैनात है।

थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि शराब पीते समय दो पक्षों के लोगों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई है। अभी वारदात को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed