{"_id":"573cae514f1c1bd41aac7339","slug":"bike-riders-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने सरेआम बरसाईं गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने सरेआम बरसाईं गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 18 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
शामली नर्सिंगहोम में भर्ती घायल युवक से पूछताछ करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में पीने के दौरान हुए विवाद में बाइक सवार कुछ युवकों ने अंधाधुध गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में सिपाही सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाडे़ हुई गोलीबारी से पुलिस में हड़कंप मच गया।
सूचना पर एसपी शामली सहित एएसपी, सीओ सिटी, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कस्बा एलम में बुधवार दोपहर बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने शराब के नशे में बस स्टैंड पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर सनसनी फैला दी । थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार को एलम निवासी सिपाही पवन सिंह अपने पड़ोसी सनोज के साथ बस स्टैंड पर रमेश की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच रमेश की दुकान पर गांव टीकरी निवासी बाइक सवार तीन युवक भी वहां आकर शराब पीने लगे। शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव चले गए। करीब एक घंटे बाद तीनों युवक दोबारा से अपने कई अन्य साथियों के साथ बाइक से रमेश की दुकान पर पहुंचे।
उन्होंने पवन और सनोज को निशाना बनाते हुए तमंचों से गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी के दौरान दुकान से समोसा खरीद रहे कपिल को भी गोली लगी । दिनदहाडे़ बाइक सवार युवकों के द्वारा गोलीबारी किए जाने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा सहित थाना प्रभारी साहब सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मौके से जगपाल नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। घायल तीनों लोगों को शामली ले जाकर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल सिपाही पवन गाजियाबाद में तैनात है।
थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि शराब पीते समय दो पक्षों के लोगों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई है। अभी वारदात को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।