{"_id":"58fa58504f1c1bff568b4f45","slug":"arrested-woman-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime against woman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है।
एसपी डॉ. अजय पायल शर्मा को कई दिन पूर्व शिकायत मिली थी कि नगर के मोहल्ला सरवरपीर में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी चल रही है। शिकायत पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से मिले थैले में से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि रेशमा नशीले पदार्थों की सौदागर है और बड़े स्तर पर यह काम कर रही थी। नशीले पदार्थोँ के खिलाफ अभियान अभी भी जारी रहेगा।
एक पुड़िया का रेट 200 से 500
पुलिस के अनुसार पुड़िया बनाकर इस चरस को अपने ग्राहकों को सप्लाई करती थी। उसने एक पुड़िया का रेट दो सौ रुपये कर रखा था। हालांकि मात्रा के हिसाब से वह तीन सौ, चार सौ और पांच सौ तक की पुड़िया बनाकर बेचती थी।