फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ankur ke shav se lipatkar bilakh pade parijan

अंकुर के शव से लिपटकर बिलख पड़े परिजन 

Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ankur ke shav se lipatkar bilakh pade parijan
file - फोटो : amarujala
क्षेत्र के गांव मंगलौरा में सिपाही अंकुर का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। झिंझाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही अंकुर चौधरी पुत्र राजकुमार की मेरठ के फलावदा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह उनका शव गन्ने के खेत में मिला था। उन्हें दो गोली लगी थी। सिपाही की मौत की खबर सुनते ही परिजन मेरठ रवाना हो गए थे। देर रात में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ मेरठ पुलिस शनिवार सुबह करीब आठ बजे सिपाही के शव को लेकर पहुंची। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर बिलख उठे। करुण विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम रही। मां पुष्पा देवी और बहन रीना तो भाई को याद कर बार-बार बेहोश तक हो रही थीं। लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला। वहीं, अंकुर की हत्या के विरोध में ग्रामीणों में अपनी दुकानें भी बंद रखीं। अंतिम संस्कार के लिए शव को यमुना नदी पर ले जाया गया। यहां पर मेरठ जिले के सीओ किठौर आलोक कुमार, एसओ मुंडाली रितेश कुमार, एसओ फलावदा करतार सिंह और झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी आदि ने अंकुर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चिता को छोटे भाई अनुज ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंकुर के मामा ने दी हत्या की तहरीर 
मृतक सिपाही अंकुर के मामा पुष्पेंद्र सिंह निवासी हेवा जनपद बागपत ने सीओ किठौर आलोक सिंह को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने भांजे अंकुर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन
मेरठ से आए सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही के परिवार से एक सदस्य को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मेरठ पुलिस अपना एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार की सहायतार्थ के रूप में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed