{"_id":"6ae0c2ef0506cdd7a30145dd","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4878609-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुनाफे के लालच में गंवाए 93 लाख रुपये, चार लोग बने साइबर ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुनाफे के लालच में गंवाए 93 लाख रुपये, चार लोग बने साइबर ठगी के शिकार
विज्ञापन
मुनाफे के लालच में गंवाए 93 लाख रुपये, चार लोग बने साइबर ठगी के शिकार
- क्रिप्टोकरेंसी, शेयर बाजार में निवेश और लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने बनाया निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा कमाने और आसानी से लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने चार लोगों से करीब 93 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने किसी को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच दिया, तो किसी को शेयर बाजार में रकम लगाने और लोन संबंधी सेवाएं देने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। शिकायतों के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने चार अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी 37 वर्षीय शख्स को व्हाट्स एप पर जेनिफर स्मिथ नाम की महिला ने संपर्क किया। आरोप है कि महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित को दो वेबसाइट पर निवेश करने के लिए कहा गया। वेबसाइट पर लाखों यूएसडीटी का बैलेंस दिखाई देने से उन्हें निवेश पर अच्छे रिटर्न का भरोसा हो गया। पीड़ित ने करीब 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो उनका वॉलेट एक्सेस भी बंद कर दिया गया।
दूसरे मामले में नोएडा निवासी युवक को व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये लोन और निवेश सेवाएं देने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उनसे सर्विस फीस, इनकम टैक्स और सिक्योरिटी के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराई। इस तरह उनसे कुल 29 लाख 44 हजार 292 रुपये ले लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। तीसरे मामले में 52 वर्षीय व्यक्ति को ऑनलाइन निवेश के जरिये ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोप है कि उनसे आईएमपीएस के माध्यम से पांच लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। वहीं, सेक्टर-125 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उन्हें ऑनलाइन निवेश पर अधिक रिटर्न का भरोसा देकर 17.60 लाख रुपये जमा कराए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि इन मामलों में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइबर ठगी से ऐसे बचें
- अनजान व्यक्ति के निवेश संबंधी प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें।
- मोटे और निश्चित मुनाफे का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें।
- निवेश प्लेटफॉर्म और ब्रोकर की वैधता आधिकारिक माध्यमों से जांचें।
- रकम निकालने के लिए टैक्स, सिक्योरिटी या अन्य शुल्क के नाम पर बार-बार पैसे मांगने पर सतर्क हो जाएं।
- किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति न दें।
- ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।