{"_id":"abc409e364820c8cce4014d8b504810e","slug":"accused-of-rape-arrested-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दंगा विस्थापित परिवार की गैंगरेप पीड़िता किशोरी का घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी मेडिकल नहीं हो सका है। उधर, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी शाहरूख को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दंगे के दौरान बागपत से आकर यहां रह रहे परिवार की किशोरी के साथ बुधवार को तीन दरिदों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के भाई ने गांव अंबेहटा निवासी जुलफाम, गांव गढ़ी दौलत निवासी शाहरूख और जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। जबकि किशोरी को शुक्रवार को मेडिकल के लिए भिजवाया।
शुक्रवार को शामली सीएचसी पर पहुंची किशोरी को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पर मेडिकल नहीं हो सका और उसे वापस भेज दिया। देर शाम किशोरी को शामली सीएचसी लाया गया। किशोरी के परिजनों का आरोप था कि उन्हें जान बूझकर घुमाया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
शनिवार को फिर से किशोरी को मेडिकल के लिए ले जाया गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय में ही महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। कुछ कारणों से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
निकाह करो, नहीं तो तेजाब फेंक दूंगा
कैराना। कथित प्रेमी ने युवती की जिंदगी नरक बना दी है। पहले तो युवती की होने वाली ससुराल में फोन कर निकाह तुड़वा दिया। अब युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि घर में घुसकर कथित प्रेमी ने युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस से पीड़ितों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अब पीड़ित परिजनों ने आलाधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कस्बे के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का निकाह दस दिन पूर्व सहारनपुर क्षेत्र के गांव में किया था। उसकी पुत्री के कथित प्रेमी को जब इस बात का पता लगा, तो उसने युवती की होने वाली ससुराल में फोन कर दिया और उन्हें धमकी दे डाली। जिसके बाद लड़के वाले ने युवती से निकाह तोड़ दिया।
आरोप है कि 23 जनवरी को आरोपी मकान में घुस आया और धमकी देते हुए कहा कि या तो अपनी बेटी का निकाह करो, वर्ना बेटी पर तेजाब फेंक देगा। आरोप है कि युवती ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए।
बाद में मोहल्ले के लोग एकत्र हुए, तो आरोपी युवक वहां से धमकी देकर फरार हो गया। युवती के पिता ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़ित परिजनों ने आलाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।