{"_id":"57a77fe24f1c1b27592b8861","slug":"aamir-murder-case-4-went-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार को जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमिर हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार को जेल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आमिर हत्याकांड में पुलिस अफसरों से मिलने जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना क्षेत्र के खुरगान निवासी आमिर का अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस आमिर के शव को अभी तक तलाश नहीं कर पाई। पुलिस बाकी फरार तीन आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
11 दिन पूर्व खुरगान निवासी आमिर लापता हो गया था। उसके पिता द्वारा कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार दिन तक लगातार कैराना क्षेत्र व हस्तिनापुर गंगा खादर क्षेत्र में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम खुरगान निवासी सद्दीक व उसके पुत्र मुबारिक, सुफियान तथा ग्राम पावटी कला निवासी जीशान को गिरफ्तार करके अपहरण व हत्या का खुलासा कर दिया।
कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि आमिर का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। कुछ माह पूर्व युवती की शादी होने के बाद भी आमिर का युवती के साथ मिलना जुलना बंद नहीं हुआ। जिसके चलते युवती के परिजनों व रिश्तेदारों ने आमिर को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। 27 जुलाई को
विज्ञापन
हस्तिनापुर के गांव बस्तौरा के एक मौलवी के मोबाइल से एक अन्य युवती की आमिर से बात कराई गई। जिसके बाद आमिर बस्तौरा के लिए चल दिया, लेकिन मवाना के पास आरोपियों ने आमिर को पकड़ लिया। बस्तौरा के पास गंगा खादर क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने आमिर के शव को गंगा में डाल दिया। गंगा तेज बहाव होने के कारण आमिर का शव बरामद नहीं हो सका।