{"_id":"5ce1936bbdec220781489130","slug":"91558287211-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक से शादी कराने के सपने दिखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला चिकित्सक से शादी कराने के सपने दिखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला डॉक्टर से शादी कराने के सपने दिखाकर 85 हजार ठगे
कैराना। कारपेंटर के बेटे की एमबीबीएस, एमडी महिला चिकित्सक से शादी कराने के सपने दिखा कर एक व्यक्ति ने 85 हजार रुपये ले लिए। बाद में हास्पिटल के लिए जमीन दिलाने के नाम पर ठग ने लाखों रुपये हड़पने का प्लान बना लिया। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। बाद में आरोपी ने रकम वापस कर दी।
पानीपत बाईपास पर कारपेंटर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसे बताया कि उनकी रिश्तेदारी में एमबीबीएस, एमडी पढ़ी हुई लड़की है। आरोपी ने कारपेंटर को उसके बेटे से महिला चिकित्सक की शादी कराने का सपना दिखाते हुए लड़की का फोटो दिखाया। आरोपी ने लड़के के पिता से शादी कराने के नाम पर 85 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित के मुताबिक चार दिन पहले आरोपी ने लड़के के पिता को महिला चिकित्सक के लिए हॉस्पिटल बनाने के लिए चार-पांच बीघा जमीन खरीदने की बात कहते हुए किसी और की जमीन दिखाई और बयाने की रकम मांगी। इस पर पीड़ित को शक होने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सारा भेद खुल गया। आरोपी की रिश्तेदारी में कोई महिला चिकित्सक नहीं मिली। बाद में आरोपी ने 85 हजार रुपये लौटा दिए। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया। आरोपी को भविष्य में धोखाधड़ी नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
मां- बेटे को पीट कर घायल किया
कैराना। कस्बा निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद उसने परिवार में ही दूसरे युवक से निकाह करा लिया था। उसके पति ने उसे और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलो का मेउकिल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी।