फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपियों को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद

आरोपियों को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद

Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को रिमांड पर लेकर नकदी बरामद
शामली।
विज्ञापन

कमला कालोनी में लोहा व्यापारी के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को रिमांड पर लेकर 52 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
25 जून की रात कमला कालोनी निवासी लोहा व्यापारी सतीश चंद जैन के मकान में करीब डेढ़ लाख रुपये , साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए थे। सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तरुण, समीर, साहिल व सीताराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने शामली की कमला कालोनी में व्यापारी के घर में चोरी की वारदात भी कबूली थी। इसके चलते न्यायालय से अनुमति मिलने पर सहारनपुर जेल में बंद चारों आरोपियों को बुधवार को 12 घंटे की रिमांड पर लाया गया। उनकी निशानदेही पर 52 हजार रुपये नकदी और नकब लगाने में प्रयुक्त लोहे की रोड भी बरामद कर ली।


महिला ने अपने ऊपर डाला मिट्टी का तेल
शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन में गृहकलह के चलते एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है जबकि पति फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed