{"_id":"5957f38f4f1c1ba2468b49ed","slug":"91498936207-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
रुपयों के लेनदेन के विवाद पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी वसीम कपड़ा व्यापारी है। मोहल्ले के ही गुलजार और आबिद फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं और वसीम से कपड़ा उधार लिया था। उसके वसीम के 32 हजार रुपये बकाया है। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार रात वसीम अपना पैसा मांगने के लिए गुलजार के घर पर पहुंचा। आरोप है कि उसने पैसे देने से मना कर दिया और आबिद को भी बुला लिया। इस बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। कुछ देर बाद ही दोनो पक्षों के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए और संघर्ष हो गया।
जिसमें वसीम पक्ष से उसका भाई मेहरबान, वसीम और दूसरे पक्ष से गुलजार और आबिद घायल हो गए। झगडे़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।