{"_id":"595550864f1c1b0d318b481a","slug":"91498763398-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार, बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजार, बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला
कैराना(शामली)। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी दीपा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी सात माह पूर्व आर्दशमंडी शामली के मोहल्ला बड़ीआल निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। दो दिन पहले अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने दीपा की तहरीर पर पति जितेंद्र, ननद कविता व बेबी तथा देवर कमल तथा ससुर हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।