फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस का विरोध, हंगामा

अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस का विरोध, हंगामा

Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अवैध कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस का विरोध, हंगामा
कायस्थवाड़ा में कैराना पुलिस ने छापा मारा
विज्ञापन

कैराना(शामली)। घर में अवैध रूप से पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा में छापा मारा। इस पर लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस को घर में नहीं घुसने दिया और इसी दौरान मकान से पशु अवशेष गायब कर दिए। इसके बाद में अतिरिक्त फोर्स बुलाकर पुलिस मकान में घुसी, तो वहां सिर्फ ब्लड पड़ा मिला। इसके चलते पुलिस बगैर किसी कार्रवाई के लौट आई।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस के छापे का विरोध करते हुए मोहल्ले में लोगों ने हंगामा कर दिया तथा पुलिस को मकान के अंदर नहीं घुसने दिया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली से और फोर्स बुलवा ली। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भारी पुलिसबल देखकर हंगामा कर रहे लोग इधर-उधर हो गए। मामला शांत होने के बाद पुलिस मकान के अंदर घुसी तथा छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को जमीन पर पशु का ब्लड बिखरा मिला, जिसके बाद पुलिस मौके से एक युवक को अपने साथ कोतवाली ले आई। हालांकि कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध कटान की सूचना पर छापा मार कर एक युवक को पकड़ा था, लेकिन मौके पर केवल ब्लड बिखरा मिला, जबकि पशु के अवशेष नहीं मिले। ---------------
विज्ञापन

आखिर कैसे बिखरा ब्लड
पुलिस ने पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर छापा मारा। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी देर बाद पुलिस मकान में घुसी तो पुलिस को वहां पर ब्लड बिखरा मिला, लेकिन पशुओं के अवशेष नहीं मिले। मकान के अंदर बिखरा मिला ब्लड इस पुलिस की मुखबिरी को सही ठहराता है कि वहां पर अवैध कटान हो रहा था। सवाल है कि आखिर मीट कहां गया। सवाल यह भी उठता है कि यदि कटान नहीं हो रहा था तो ब्लड कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed