{"_id":"5cb4bd98bdec22140559c631","slug":"81555348888-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में हंगामा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह में हंगामा, मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विवाह समारोह में जयमाला के दौरान मौसेरी बहन के साथ शादी करने का भेद खुलने पर हंगामा हो गया। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक का चालान कर दिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक शहर के दूसरे मोहल्ले में रहने वाली मौसेरी बहन को लेकर करीब ढाई साल पहले फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। युवक ने भी अपने परिजनों को उसके बारे में कुछ नहीं बताया था। दोनों एक साथ दिल्ली में रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक ने अपने परिजनों को सूचना दी कि उसने अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ली है। परिजनों ने कहा कि वे अपने घर पर रीति रिवाज के साथ उसकी पसंद की लड़की से शादी करेंगे। रविवार रात को घर के बाहर ही शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में युवती पक्ष के परिजन भी मौजूद थे, लेकिन युवती के परिजन इस बात से अनजान थे कि उनकी लड़की से शादी हो रही है। जैसे ही जयमाला के दौरान दुल्हन बनी युवती का चेहरा देखा तो उसके परिजनों ने उसे पहचान लिया।
इसके बाद युवती पक्ष ने हंगामा कर दिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा और दुल्हन को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवती पक्ष की तरफ से युवक पक्ष पर मारपीट करने की तहरीर दी गई, जिसके आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। युवक को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। परिजनों की तरफ से युवती के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज न कराने पर उसे नारी निकेतन भेजने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
युवती ने परिजनों से जताया जान का खतरा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार करते हुए कहा कि वह ढाई माह की गर्भवती है। उसके परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं। युवती ने युवक के साथ मंदिर में शादी करने की बात कहते हुए उसी के साथ जाने की इच्छा जताई। कोतवाल के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि युवक छत में पीओपी लगाने का काम करता है। करीब तीन साल पहले वह अपने मौसा के घर में पीओपी करने गया था। उस दौरान युवती घर पर अकेली रहती थी। उसी दौरान उनकी बातचीत हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब ढाई साल पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। युवक ने एक साल पहले दिल्ली के किसी मंदिर में शादी करना बताया है।
युवती ने बदला था नाम और हुलिया, फिर भी हो गई पहचान
युवती को उसके परिजन या अन्य कोई रिश्तेदार पहचान न सके, इसलिए उसने बालों की कटिंग आदि कराकर हुलिया बदला था। साथ ही युवती ने अपना नाम भी बदलकर दूसरा रख लिया था। मगर यह चाल कामयाब न हो सकी और परिजनों ने उसे पहचान लिया।