{"_id":"5ba928d5867a557f6662035c","slug":"81537812693-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छकाया
शामली। शराब की दुकान के सेल्समैन ने बदमाशों द्वारा 40 हजार रुपये लूटने की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया। पुलिस ने छानबीन की, तो मामला फर्जी निकला।
शामली निवासी एक युवक शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। सोमवार दोपहर उसने पुलिस को सूचना दी कि वह जब मेरठ रोड पर लांक मोड़ से शामली की तरफ आ रहा था, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने आतंकित करके उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की गई। इसके बाद युवक को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई तथा शराब की दुकान के ठेकेदार को भी बुलवा लिया। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह भी कोतवाली पहुंचे। युवक से गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने सच्चाई उगल दी और लूट का नाटक रचना बताया। इसके बाद पुलिस ने युवक को जमकर हड़काया। फिर हिदायत देने के बाद शराब ठेकेदार की सुपुर्दगी में दे दिया।
15 पेटी शराब बरामद
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने सोमवार को कैराना रोड पर कंडेला चौकी पर चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का 15 पेटी शराब बरामद की। आरोपी अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से शराब लाकर बेचने के मामले में आरोपी उत्तम निवासी भौराखुर्द और सुनील निवासी मनिहारान (शामली) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मोबाइल फोन गायब होने पर महिला ने किया हंगामा
शामली। शहर में शिवचौक के पास एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंची महिला का मोबाइल फोन गायब हो गया। महिला बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाडा की रहने वाली है। सोमवार दोपहर वह खरीदारी करने शामली आई थी। मोबाइल फोन गायब होने पर महिला ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और महिला को थाने ले आई। बाद में महिला ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।