फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई किशोरी

घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई किशोरी

Wed, 01 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई किशोरी
घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई किशोरी
विज्ञापन

कैराना। शराब के नशे में युवक ने मंगलवार रात अपनी पुत्री व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद नाबालिग पुत्री ने सुसाइड नोट लिखा और लापता हो हुई। सुसाइड नोट में लिखा गया कि मैं मरने जा रही हूं, किसी के साथ भाग नहीं रही हूं, इसलिए मुझे तलाश न किया जाए।

कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक प्राइवेट चिकित्सक है और शराब पीने का आदी है। मंगलवार की रात उसने अत्यधिक शराब पी, जिसका विरोध करने पर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। उधर, इसके बाद किशोरी अपने पिता की हरकतों से आजिज आकर रात के अंधेरे में घर से निकल गई। वह घर पर सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है, जिसमें लिखा है कि तुम्हें नशा छोड़ने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन तुम नशा करके घर में झगड़ते हो, इसलिए मैं मरने के लिए जा रही हूं। यह मत सोचना कि मैं किसी के साथ भाग रही हूं, मुझे मरना है। सुसाइड- नोट के अंत में यह भी लिखा कि उसे तलाश मत करना। बुधवार सुबह होने पर परिजनों को जब सुसाइड़-नोट मिला, तो खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने खूब तलाश किया, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। उधर, सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed