फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
कैराना।
विज्ञापन

कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान में मंगलवार रात मकान में घुसकर महिला और उसके परिवार पर हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव गोगवान निवासी गुलिश्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात करीब छह बजे जब वह अपने घर पर थी, तो गांव के ही इसरार, इंतजार, ईशा तथा फरमान लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। गाली गलौज की और विरोध करने पर हमला कर दिया। हमले में गुलिश्ता के हाथ की हड्डी टूट गई तथा परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। शोरशराबा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गुलिश्ता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर इसरार, इंतजार, ईशा और फरमान निवासी गोगवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed