{"_id":"5a78a5d24f1c1ba0268b8890","slug":"81517856210-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। मोहल्ला आजाद चौक में तीन दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ था। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। मामले में कोतवाली के एसआई डीएस कालिया की ओर से कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। इसी कड़ी में सोमवार रात पुलिस ने दो आरोपी समीर और रईस को गिरफ्तार कर लिया और उनको जेल भेज दिया।
महिला के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी गुलफशा की शादी दो साल पूर्व शामली निवासी आशु के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, लेकिन परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता की शादी पर पुलिस ने आरोपी पति आशु और उसके परिजनों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।