{"_id":"5a28330b4f1c1bc9678c0443","slug":"81512583947-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संदिग्ध को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बुधवार सुबह कोतवाली पुलिस नगर के विजय चौक पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने झिंझाना की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बताया जाता है कि युवकों के पास से मिली बाइक चोरी की हैै। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।
सट्टे के मामले में एक युवक पकड़ा
शामली। शहर कोतवाली के मोहल्ला नानूपुरा में चल रहे एक सट्टे के मामले में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक युवक को पकड़ लिया। युवक टीवी पर चलने वाले खेल के हार-जीत सट्टा लगवाता है। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ चल रही है। उधर, मोहल्ला बड़ी आल में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक झगड़ा कर रहा है। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बाद में आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।