फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक को उठा ले गई बाहरी पुलिस

युवक को उठा ले गई बाहरी पुलिस

Fri, 08 Mar 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवक को उठा ले गई बाहरी पुलिस
युवक को उठा ले गई पुलिस
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार सुबह बाहर के किसी जिले की पुलिस ने रेलपार में दबिश दी। कार में सवार पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर वहां से एक युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। परिजन उनसे कुछ जानकारी कर पाते, पुलिस टीम युवक को अपने साथ लेकर चली गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह भी पता नहीं चला कि युवक को किस मामले में और कहां की पुलिस ले गई है। बताया गया है कि पुलिस टीम अपने साथ एक युवक को लिए हुए थी, उसकी निशानदेही पर मकान पर छापा मारकर युवक को पकड़ा है। माना जा रहा है कि युवक को ले जाने वाली पुलिस हरियाणा से आई थी, हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। आदर्श मंडी थाने के एसएसआई मीर सिंह तेवतिया ने बताया कि रेलपार मोहल्ले से एक युवक को बाहर की पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना उसके परिजनों ने दी है। थाने पर बाहर की पुलिस ने कोई सूचना नहीं दी और न ही आमद दर्ज कराई है।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया गया है कि युवक की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। युवक ने उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। तीन दिन पहले युवक को अपनी पत्नी निकट के एक गांव में मलि गई थी। युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह उसके साथ घर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद घर पहुंचा युवक आग में झुलस गया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed