फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म से मचा हड़कंप

हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म से मचा हड़कंप

Fri, 11 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म से मचा हड़कंप
हाईवे पर महिला से गैंगरेप की सूचना से मची खलबली
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। बृहस्पतिवार शाम को मेरठ-करनाल हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी समेत कई थानों की पुलिस दौड़ी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया कि मामला गैंगरेप का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का है। पुलिस ने देर रात तक दंपती से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल निवासी दंपती ने डायल 100 पर सूचना दी कि वे बाइक से मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जा रहे थे। रास्ते में हाईवे किनारे गन्ना छील रहे चार युवकों से रास्ते के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने गलत रास्ता बता दिया। उनका आरोप था कि दो युवकों ने उनके पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपती को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। सूचना पर पुलिस ने खलबली मच गई। एएसपी अजय प्रताप सिंह ,कोतवाली और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद घटनास्थल झिंझाना क्षेत्र का मिला। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो मामला संदिग्ध लगा। एसपी ने बताया कि बाद में दंपति से बात हुई, तो मामला गैंगरेप का न होकर बल्कि तीन हजार रुपये के लेनदेन का पाया गया। इसी को लेकर कहासुनी हुई है। एसपी ने दावा किया कि महिला के पति से बातचीत का वीडियो पुलिस के पास है। घटना संदिग्ध है और जांच कर कार्रवाई की जा रही है। देर रात सीओ कैराना और झिंझाना इंस्पेक्टर झिंझाना थाने में दंपती से पूछताछ में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed