{"_id":"5b940f0d867a557f714f6ed4","slug":"71536429837-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे के एक मोहल्ले में बुधवार रात पड़ोसी ने घर में घुसकर दिव्यांग युवती को तमंचे से आतंकित करके दुष्कर्म किया था। बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसके बाद आरोपी पक्ष ने पीड़िता के परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वहीं, दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर समाज के जिम्मेदार लोगों ने समझौते का प्रयास किया था। युवती का निकाह आरोपी युवक से कराने का फैसला लोगों ने करा दिया था। वहीं, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें समाज के द्वारा किसी प्रकार के समझौता कराए जाने की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।