फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीजे पर डांस के दौरान विवाद पर युवक को चाकू मारा

डीजे पर डांस के दौरान विवाद पर युवक को चाकू मारा

Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस के दौरान विवाद पर युवक को चाकू मारा
झिंझाना।
विज्ञापन

थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़ी जुनारदार में डीजे पर डांस करते समय दो युवकों में विवाद हो गया, जिसमें एक युवक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव खेड़ी जुनारदार में बुधवार रात राजकुमार के बेटे की शादी के पूर्व मढे़ का कार्यक्रम हो रहा था। जिसमें डीजे पर गाने चलाकर युवक डांस कर रहे थे। पीड़ित सोहनबीर सिंह ने बताया कि डांस करते समय पड़ोसी मैनपाल से झगड़ा हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान मैनपाल ने चाकू मारकर सोहनबीर को घायल कर दिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि घायल को सीएचसी झिंझाना में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को तलाश किया जा रहा है।

बैंक के बाहर से बाइक चोरी
झिंझाना। कस्बा झिंझाना में पीएनबी शाखा के बाहर से बृहस्पतिवार को अम्मार की बाइक चोरी कर ली गई। बैंक शाखा के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात थे, इसके बावजूद उसकी बाइक चोरी कर ली गई। तहरीर दे दी गई है। उधर, चार दिन पूर्व गांव सिकंदरपुर निवासी मोमीन की बाइक कस्बा झिंझाना में पोस्ट आफिस के बाहर से चोरी कर ली गई थी। बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। थाना प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि बाइक चोरों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed