फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

ट्रेक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
चौसाना। बिड़ौली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गांव अलीपूरा निवासी तालिब पुत्र रियाज (18) और मनव्वर पुत्र वकील (16) अपने गांव से बाइक से चौसाना आ रहे थे। जिजौला कब्रिस्तान के निकट विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तालिब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनव्वर गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली अवैध मिट्टी खनन करके जिजौला में भराव कर रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही तालिब के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed