{"_id":"59bec5e54f1c1b36688b533e","slug":"71505674725-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरयाब की हत्या के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समरयाब की हत्या के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
समरयाब की हत्या के मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार शाम गांव भूरा में ईख के खेत में इस्लाम के 27 वर्षीय पुत्र समरयाब का सड़ा गला शव बरामद हुआ था। परिजनों ने हत्या का कारण सात दिन पहले समरयाब की गांव के कुछ युवकों से झगड़ा बताया गया था। उस घटना के बाद ही समरयाब लापता हो गया था। जिसके बाद शनिवार को लापता हुए समरयाब का शव गांव के ही जंगल से बरामद हो गया था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मृतक समरयाब के चाचा साबिर की तहरीर पर आरोपी शमीम, निजाम व मसरूफ उर्फ पिल्लु निवासी भूरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।