फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव

Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

कांधला (शामली)। मोहल्ला शेखजादगान में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष की ओर से चार लोग घायल हो गए। पत्थर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले में अफरातफरी का आलम हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकाकर कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी फुरकान ने बिलाल को किसी कार्य के लिए कई माह पूर्व 72 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि बार-बार मांगे जाने के बाद भी पैसा नहीं लौटाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को फुरकान के भतीजे सरताज की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए फुरकान अपनी तैयारी में लगा था। इस पर फुरकान अपने पैसे लेने के लिए बिलाल के घर पर पहुंच गया, जहां पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों का बीचबचाव करा दिया, लेकिन कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ। मोहल्ले में इस संघर्ष के दौरान लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस मामले की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान हुए संघर्ष में फुरकान पक्ष की ओर से उसका बेटा सुहेल, कैफ, आफताब और फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिले के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed