फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूट ली ई-रिक्शा

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूट ली ई-रिक्शा

Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूट ली ई-रिक्शा

विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से लूट ली ई-रिक्शा
शामली।
दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।
शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी दिलनवाज पुत्र इकबाल ई-रिक्शा चालक है। दिलनवाज को शाम के समय दो युवकों ने फाटक के पास रोक लिया तथा कुड़ाना अड्डे तक चलने के लिए कहा और ई-रिक्शा में बैठ गए। रास्ते में रजवाहे के पास दोनों युवकों ने दिलनवाज को पीछे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस पर वह अर्द्धबेहोशी की हालत में पहुंच गया। आरोपी दिलनवाज को रजवाहे की पटरी पर फेंककर फरार हो गए। काफी देर बाद आस-पास के लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने युवक को पड़ा देखा ओर उसको उठाया तथा अस्पताल भिजवाया। लोगों के द्वारा उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों को युवक ने सारी घटना के बारे में बताया। उधर, गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो युवकों को पकड़ा
शामली। खंद्रावली के पास युवक से मारपीट के मामले में अजंता चौक से दो युवकों को पकड़ लिया गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची कांधला पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों युवकों ने एक युवक के साथ बस में मारपीट की थी। जिसके चलते उसके द्वारा थाना कांधला में मारपीट गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed