{"_id":"5c1005c5bdec224177354fe2","slug":"61544553925-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर लापता
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र की सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल की लोकेशन सोमवार शाम को दिल्ली में मिली है।
सीबी गुप्ता कालोनी निवासी मदन वर्मा की बड़ा बाजार में जरनल स्टोर की दुकान है। उन्होंने सोमवार की रात में कोतवाली में सूचना दी कि उनका पुत्र विशाल वर्मा (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से यह कहकर गया था कि वह साइट पर मोहल्ला रामशाला में जा रहा है। दोपहर में उन्होंने पुत्र के मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ आया। इसके बाद वह मोहल्ला रामशाला गए तो वहां भी विशाल के बारे में पता नहीं चल सका। परिजनों ने विशाल के परिचितों, मित्रों व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर की तलाश शुरू कर दी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर का पता न चलने पर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की तलाश की जा रही है। जांच में सोमवार शाम को पौने सात बजे दिल्ली में मोबाइल की लोकेशन मिली है। जिस स्थान की लोकेशन मिली है, वहां के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच की जाएगी।