फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश

पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश

Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश
कैराना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। आरोप है कि सूचना पर विवाहिता का भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांधला निवासी शरीफ ने बताया कि उसकी बेटी नाजमा का निकाह एक साल पूर्व कैराना देहात के आर्यपुरी निवासी युवक के साथ हुआ था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही नाजमा का उत्पीड़न करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर से बाहर निकाल दिया जाता। कई बार मामले में गणमान्य लोगों ने समझौता भी कराया। मगर कुछ दिन बीते के बाद फिर से उसके साथ ससुरालवाले मारपीट करते और अतिरिक्त दहेज की मांग करते। आरोप है कि रविवार शाम ससुरालियों ने नाजमा को पीटा और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोऱ्शिश की। शोरशराबा होने पर पड़ोस के लोगों ने विवाहित के घर सूचना दे दी। जिस पर नाजमा के भाई वहां पहुंचे, तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिसके बार पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला से मारपीट के मामले में समझौते का प्रयास
कैराना। मारपीट करके विवाहिता को घर से निकाले जाने की शिकायत पर आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन टीम गांव जगनपुर में पहुंची और समझौते की कोशिश की। बताया कि जलालाबाद निवासी महिला की शादी गांव जगनपुर में हुई थी। महिला के चार बच्चे हैं। डेढ़ माह पूर्व ससुराल वालों ने मारपीट करके महिला को बच्चों सहित घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं, बाद में महिला ने 181 आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को महिला हेल्पलाइन की प्रियंका शर्मा अपनी टीम के साथ गांव जगनपुर पहुंची। मौके पर महिला का पति नहीं मिला। इस पर महिला के ससुर को कैराना कोतवाली ले आई। इस दौरान टीम ने ससुर को हिदायत दी कि महिला और उसके बच्चो को घर लेकर आएं तथा उसके साथ मारपीट न करें। यदि मारपीट की, तो सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed