फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत, एक की मौत

बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत, एक की मौत

Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने की हुई भिडंत, एक की मौत
शामली। कैराना रोड पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलशननगर निवासी इदरीश उर्फ भूरा पुत्र फूलदीन उर्फ कल्लू शहर के कैराना क्षेत्र स्थित ब्रेक पाईंट पर नौकरी करता था। शुक्रवार रात वह अपने साथी बड़ा बाजार निवासी प्रिंस वालिया के साथ बाइक से कैराना रोड पर किसी कार्य से जा रहा था। जब वह गुलजार वाला मंदिर के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में प्रिंस और भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे दूसरे बाइक सवार युवक महताब निवासी नौकुआं को दबोच लिया तथा कोतवाली पुलिस व घायल के परिजनों को मामले की सूचना दी। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रिंस की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed