{"_id":"5b1acd884f1c1ba56e8b6ed9","slug":"61528483208-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान में चोरी
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव डूढार चोरों ने किसान के घर में घुसकर परिवार को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और वहां से हजारों की नगदी तथा जेवरात चुरा लिये। अन्य ग्रामीणों के जागने पर बदमाश वहां से फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गांव डूढार निवासी किसान ईसम का परिवार बृहस्पतिवार की रात अपने आंगन में सो रहा था। ईसम के अनुसार देर रात चोर उनके घर में घुस गए और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने पूरे घर को खंगालते हुए वहां से 30 हजार की नगदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती समान को चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने दो किसानों के मकान में चोरी करने की कोशिश की। मगर, जाग होने पर चोर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही चोरों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। शुक्रवार सुबह किसान ईसम सिंह ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।