फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोवंश कटान पकड़ने गई पुलिस का विरोध

गोवंश कटान पकड़ने गई पुलिस का विरोध

Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोवंश कटान पकड़ने गई पुलिस का विरोध
शामली/चौसाना। गढ़ी हसनपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस नेे लाठियां फटकार कर विरोध करने वालों को तितर-बितर कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से गोमांस तथा अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

चौसाना के गाव में गढ़ी हसनपुर में शुक्रवार को ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी कि एक घर में गोवंश का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की छापेमारी से वहां भगदड़ मच गई। जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची उस समय गोतस्कर गोमांस को बेच रहा था। पुलिस को देखकर दो आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से इदरीश और मजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने फरार आरोपियों के नाम काला और जिंदा बताए। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने चौसाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा कर लोगों पर लाठियां फटकार वहां से भाग दिया। मौके से गोवंश के अवशेष, 30 किग्रा मांस और अन्य उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed