फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला ने पति पर लगाया जबरन वेश्यावृति कराने का आरोप

महिला ने पति पर लगाया जबरन वेश्यावृति कराने का आरोप

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पति पर लगाया जबरन वेश्यावृति कराने का आरोप
महिला ने पति पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप
विज्ञापन

झिंझाना। मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने रविवार को थाना झिंझाना थाने में आकर पति पर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
रविवार को एक महिला थाने में पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 माह पूर्व उसकी शादी झिंझाना निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति ने तभी से उसके साथ मारपीट कर अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाया था। कहना नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही है। वहीं, घर में ही बंधक बनाकर भूखा रखा जाता था। शादी से लेकर आज तक उसके साथ यहीं सब चल रहा था। घर से बाहर जाते समय उसे मकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर जाता था। किसी तरह से फोन कर अपने मायके वालों को बुलाने पर उन्होंने बंधन मुक्त कराया है। महिला ने बताया कि पति की पहले भी दो शादी चुकी है। पहली पत्नियों के साथ भी यही व्यवहार होने के कारण दोनो पत्नियों ने जबरदस्ती तलाक लिया था। इस संबंध में थाना प्रभारी एमएसगिल का कहना है कि महिला अपने पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर लेकर आई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।

युवक हुआ लापता
झिंझाना। गांव बुधुपुरा थाना कैराना निवासी रामकुमार ने झिंझाना थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई साधू तीन दिन पूर्व घर से कही चला गया था। जिसे झिंझाना में घूमते हुए देखा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed