{"_id":"5aaeb5fb4f1c1bc0758b6412","slug":"61521399291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
महिला ने अपने बेटे के ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी तथा जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बसेड़ा निवासी महिला ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 16 साल पूर्व गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर पर बैठी थी, तो उसके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग आए और लाठी-डंडों से हमला करने के बाद घर में रखी एक लाख 15 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर के साथ ही पुत्रवधू को भी अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि पुत्रवधू के छह बच्चे हैं, जिन्हें वह यहीं पर छोड़ गई है।