{"_id":"5a5f9fcc4f1c1b5f268b4f5e","slug":"61516216268-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी बरामद, मेडिकल को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत किशोरी बरामद, मेडिकल को भेजा
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
अपह्त किशोरी को पुलिस ने बरामद करते हुए उसको मेडिकल मुजफ्फरनगर के लिए भेज दिया है।
पांच दिन पूर्व मोहल्ला आलकलां कोतवाली के पीछे से एक किशोरी को मोहल्ले के ही तीन युवक बहलाफुसला कर ले गए थे। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में मंगलवार शाम पुलिस ने किशोरी को खुरगान बाईपास चौराहे से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर चिकित्सालय भेज दिया। उधर, कैराना के गांव अलीपुर निवासी बिरजा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जनवरी की रात गांव के ही वाजिद, खालिद व वादिल उसके घर पर बंधी भैंस चोरी करके ले गए। वहीं, कैराना में शराब तस्करी के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने वारंटी राज कुमार निवासी गांव भूरा को उसके घर से गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।