{"_id":"5a04950a4f1c1b74698ba8e5","slug":"61510249738-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए:पी बंगले के पास दिनदहाड़े ठेकेदार से लूट ली बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ए:पी बंगले के पास दिनदहाड़े ठेकेदार से लूट ली बाइक
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े एसपी बंगले के पास ठेकेदार को लूटा
शामली। पुलिस अधीक्षक आवास से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बिजली ठेकेदार से बाइक और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। उधर, कोतवाली पुलिस ने खेल करके मामले में चोरी में दर्ज कर डाला।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी सुभाष शर्मा बिजली विभाग में ठेकेदार है। बताया जाता है कि बुधवार को वह शामली में आया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे वह अपने गांव नहर पटरी के रास्ते लौट रहा था। जब वह एसपी आवास से कुछ आगे पहुंचा, तो वहां पर खड़े तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे बाइक और पांच हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, कोतवाली पुलिस ने मामले में खेल करते हुए लूट की वारदात को चोरी में दर्ज करा दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है।